गुलाना: अकोदिया थाना पुलिस ने मुख्य चौराहों पर लोगों को दिलाई नशा मुक्त की शपथ
अकोदिया थाना पुलिस द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत अकोदिया थाने की पुलिस टीम ने शहर के मुख्य चौराहो पर लोगों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कहा कि नशे के कारण शारीरिक के साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है ऐसे में सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।