गुलाना: सुंदरसी थाना पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, चोरी की दो मोटरसाइकिल की जब्त
सुंदरसी थाना पुलिस ने हापाखेड़ा जोड़ से विकास उर्फ अनिल पिता सीताराम गुर्जर उम्र 24 साल निवासी रंजीतपुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की है।यह दोनों ही मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले सुंदरसी थाना क्षेत्र से ही चोरी हुई थी। चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार किया।