गुलाना: ग्राम कैथलाय में एक व्यक्ति के साथ गाली गलाैज कर दी जान से मारने की धमकी, जमीन में गड़े एंगल टे़ढ़े कर किया नुकसान
अकोदिया क्षेत्र के ग्राम कैथलाय में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रेमनारायण निवासी अकोदिया मंडी ने शिकायत दर्ज कराई है कि कृष्णपालसिंह ने उसकी जमीन में गड़े एंगल को टेड़ा करके नुकसान किया और उसके साथ गाली गलाैज की।