गुलाना: अकोदिया मंडी से नाबालिग बालिका हुई लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
अकोदिया मंडी से नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की है। अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अकोदिया मंडी क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका लापता हुई है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपरहण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम नाबालिग बालिका की तलाश में जुटी है।