गुलाना: ग्राम सिलेपुर में एक युवती के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म, युवक व उसके तीन मददगारों पर भी केस दर्ज
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सिलेपुर में एक युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक और उसके मददगारों पर केस दर्ज किया है। सलसलाई थाना टीआई जनकसिंह रावत से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपित युवती को डरा धमका कर अपने साथ ले गए।आरोपी संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इसमें शंकर, लाड़सिंह व एक युवती ने उसकी मदद की।