गुलाना: ग्राम हड़लायकला में महिला और नाबालिग बालक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम ह़ड़लायकला में महिला और नाबालिग बालक के साथ मारपीट, गाली गलाैज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसुईया ने शिकायत दर्ज कराई है कि बलराम और गोविंद ने उसके और 15 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ मारपीट की।