गांगड़तलाई: गांगड़तलाई क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फाल्ट, 100 से ज्यादा गांव अंधेरे में
सोमवार देर रात करीब 11 बजे मिली जानकारी अनुसार गांगड़तलाई क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही बिजली गुल रही। न हवा चली, न तूफान आया, फिर भी 33 केवी लाइन में फाल्ट से 30 ग्राम पंचायतों के 100 से ज्यादा गांव अंधेरे में रहे। गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे। पहले केरोसिन से चिमनी जलाकर उजाला कर लेते थे, लेकिन अब अंधेरा ही अंधेरा रहता है। दिनभर