हथुआ: नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार नप व पंचायत सीमा विवाद में फंसे, वोट देने का अधिकार भी खत्म
मीरगंज नगर परिषद व हथुआ प्रखंड के सवरेजी ग्राम पंचायत के सीमा विवाद के बीच में नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार फंसे हुए है. ना तो ग्राम पंचायत और ना ही वे नगर परिषद के क्षेत्र में शामिल है. मतदाता सूची में दोनों ओर से नाम गायब है.नतीजा है कि यहां के 50 परिवार को सरकार के लाभ से वंचित होना पड़ रहा.