बीकानेर: विधायक जेठानंद व्यास ने अग्रवाल निवास का दौरा किया
भुजिया सम्राट शिवरतन अग्रवाल के निधन पर विधायक जेठानंद व्यास ने अग्रवाल निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुत्र दीपक अग्रवाल सहित परिवारजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। व्यास ने उद्योग और समाजसेवा क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।