सोनकच्छ: कम परिणाम पर हाईस्कूल कन्या पीपलरावां के प्राचार्य शिवेष चन्द्र धाकड़ को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
कलेक्टर श्री सिंह ने 10 वीं और 12वीं के शासकीय विद्यालय जिनका परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा उन सभी प्राचार्यो को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। उसी के तहत हाईस्कूल कन्या पीपलरावां के प्राचार्य शिवेषचन्द्र धाकड, को विद्यालय का परीक्षा परिणाम 30% से कम आने पर शोकाज नोटिस नोटिस मिलेगा