बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन के पास मोची का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | Jun 9, 2025 स्थानीय बक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव के संजय राम स्टेशन पर मोची का काम करते थे।