रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के नीमा चतुर्भुज में शहीद मनोज कुमार सिंह स्मृति पार्क में हुआ झंडोत्तोलन
रफीगंज प्रखंड के ग्राम नीमा चतुर्भुज स्थित शहीद मनोज कुमार सिंह स्मृति पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांशु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।