फरेंदा: मानिक तालाब गांव में दो बहनों को सांप ने काटा, एक बहन की हालत गंभीर
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मानिक तालाब गांव में बुधवार देर रात को सोते समय वीरेंद्र यादव की बेटियों रंजना (27) व अंजनी (21) को सांप ने काट लिया। परिजनों ने दोनों को बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बड़ी बहन रंजना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया, जबकि अंजनी का इलाज जारी है।