फरेंदा: हरैया पंडित में 1990 में हुए मारपीट और संपत्ति नुकसान के मामले में दो भाइयों को हुई एक-एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरैया पंडित गांव में 1990 में हुए मारपीट और संपत्ति नुकसान के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। आरोपी रामजी व रामदीन पुत्रगण भरोस को जेएम फरेन्दा की अदालत ने एक-एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और 1000-1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर 20 दिन अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।