बक्सर: बाजार समिति रोड हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, स्कूटर से गिरने के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आया था मृतक
Buxar, Buxar | Aug 4, 2026 नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की तस्वीर पहले से अलग नजर आ रही है। शुरुआती जानकारी में मृतक को पैदल चल रहा बताया गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मृतक स्कूटर पर पीछे बैठा था। फुटेज के अनुसार, 1 स्कूटर सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान स्कूटर असंतुलित हो गया।