चूरू: प्रतिभा नगर के युवक से पाइप से मारपीट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
Churu, Churu | Sep 2, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पाइप से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल के सामने रोड से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।