ब्यौहारी: सिविल अस्पताल ब्यौहारी में बच्चे की मौत मामले में डॉक्टर पर लापरवाही व पैसे मांगने के आरोप, जांच के लिए टीम गठित
गोपालापुर बुढ़वा के रहने वाले 6 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा की तेज बुखार के चलते अचानक तबियत खराब होने उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी लाया गया, जंहा एक ड्यूटी डाक्टर द्वारा जांच के नाम पर मरीज के परिजनों से पहले 11 सौ 50 रुपए ले लिए और इलाज भी नही किये ,इस दौरान बच्चे की हालात बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।