ब्यौहारी: ब्यौहारी क्षेत्र में शादी में बैंड बजाने गए युवक द्वारा जय भीम बोलने पर दबंगों ने की पिटाई, एएसपी ने दी जानकारी
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दलित युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, युवक की गलती केवल इतनी थी कि उसने जय भीम बोल दिया था जिसको लेकर युवक की दबंगो के द्वारा पिटाई कर दी गई, इस मामले में शहडोल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान का बयान सामने आया।