ब्यौहारी: आमडीह महादेवा गांव के पास स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने से शिक्षक व उसकी पत्नी की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आमडीह महादेवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है छत्तीसगढ़ से ब्यौहारी की ओर आ रही स्कार्पियो वाहन महादेवा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। जिसमें ब्यौहारी के साखी में पदस्थ शिक्षक एवं उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई है, तो वहीं चालक गंभीर घायल हुआ है। बुधवार की सुबह पुलिस ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।