लोहरदगा: पति पर प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध का आरोप, खैरुन्निसा के जनाजे में नम हुईं लोगों की आंखें; मासूम बेटी को रखा गया
जनाजे में सबसे दर्दनाक दृश्य मासूम बच्ची और विकलांग पिता का था। जब खैरुन्निसा का जनाजा कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था, उस समय उसकी करीब तीन वर्षीय बेटी को दूर एक परिचित के घर रखा गया था। परिजनों के अनुसार, बच्ची अपनी मां से बेहद लगाव रखती थी। उसके रोने की आवाज सुनकर जनाजे में शामिल लोगों का दर्द और बढ़ जाता, इसलिए उसे दूर रखा गया। वहीं, विकलांग पिता किसी तरह