🚩 छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट! लोहरदगा के विभिन्न छठ घाटों का डीसी और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश।
🌅 छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन गंभीर।
लोहरदगा में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस दौरान कोयल नदी के सीठियो घाट, ठकुराइन तालाब, बड़ा तालाब, शंख नदी छठ घाट एवं भक्सो छठ घाट का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं छठ पूजा समितियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
✅ गहरे पानी वाले स्थानों पर रेड रिबन एवं बांस से बैरिकेडिंग।
✅ पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती।
✅ घाटों पर साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था।
✅ छठ व्रतियों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम।
✅ सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती।
✅ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय एवं पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं।
उपायुक्त ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता है।
📸 तस्वीरों में देखिए लोहरदगा के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण और तैयारियों का जायजा।
🙏 आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
खबरों के लिए जुड़े रहें – IHQ PUBLIC INDIA
#Lohardaga #ChhathPuja2026 #LohardagaNews #ChhathGhat #JharkhandNews #IHQPublicIndia
Lohardaga, Lohardaga | Nov 12, 2026