महरौनी: ललितपुर निवासी पीड़ित ने नामजद लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, बानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ललितपुर के रामनगर निवासी पीड़ित ने बानपुर थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह ग्राम गुगरवारा में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गया हुआ था। वह अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गाईयाघाट गया हुआ था। जहां कुछ आरोपियों ने गाईयाघाट पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है।पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की है।