लालबर्रा: लालबर्रा बजरंग मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ वातावरण
लालबर्रा स्थित श्री बजरंग मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुवार 2 अप्रैल को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर पवनपुत्र हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे भगवान