तुलसीपुर: तुलसीपुर पहुंचने पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
10 जुलाई शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तुलसीपुर पहुंचे जहां उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ऊर्जा राज्य मंत्री संगठन पर्व के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के एवं विधायक गण के बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।