तुलसीपुर: रतनहवा भट पुरवा में पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक
8 जनवरी बुधवार शाम 4:00 बजे भारत नेपाल सीमा से सटे गांव में पुलिस द्वारा रतनहवा भटपुरवा में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्ति सरकारी कर्मचारी, रोजगार सेवक, सभ्रांत नागरिक आदि की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि गत क्षेत्र में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की रोकथाम हेतु चर्चा की गई।