बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिश्मन चक गांव में ट्रेन में भीड़ के कारण एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत
Barh, Patna | Jul 23, 2025 बुधवार को बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिश्मन चक निवासी रंजीत यादव नामक एक व्यक्ति ट्रेन में भीड़ होने की वजह से बेहोश हो गया। साथ में काम करने वाले एक युवक तथा स्थानीय लोगों एवं जीआरपी की सहायता से उन्हें शाम लगभग साढ़े 6 बजे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।