सारठ: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर ब्लड ग्रुप व फिटनेस बनवाने के लिए सारठ CHC में भी लोगों की लगी रही भीड़
DC के निर्देश पर सारठ प्रखंड में 9 व 10 जुलाई को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के शिविर को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे सारठ CHC में भी लोगों की भीड़ देखी गई। बताया गया कि ड्राइविंग लाइसेंस में लगने वाले ब्लड ग्रुप व फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए कई दिन से CHC में लोगों की भीड़ लग रही है। लोगों ने कहा प्रखंड से ड्राइविंग लाइसेंस बन जाने से RTO का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।