सोनकच्छ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंधर्वपुरी में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। गंधर्वपुरी निवासी अनिल काछी नामक युवक ने गांव की एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने सोनकच्छ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।