तारानगर: तारानगर में नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस का जनसंपर्क, विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर तारानगर में कांग्रेस ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। वार्ड 6,7,8,9,10 में आयोजित नुक्कड़ सभा में तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान चूरू सांसद राहुल कस्वां, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कपिल शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बुडानिया ने भाजपा सरकार पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया।