मटिहानी: बहदरपुर में भाजपा किसान मोर्चा का शक्ति केंद्र कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए शामिल
मटिहानी प्रखंड के बहदरपुर में भाजपा किसान मोर्चा का शक्ति केंद्र कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार विकास का काम कर रही है. यह सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है.