मटिहानी: उड़ीसा में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में एसके महिला कॉलेज की दामिनी मिश्रा को मिला प्रथम स्थान
उड़ीसा में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में एसके महिला कॉलेज की दामिनी मिश्रा को शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। दामिनी मिश्रा मटिहानी प्रखंड के रामदीरी लवरचक निवासी हैं।