मटिहानी: बलहपुर गांव के दर्जनों विस्थापित लोगों ने सरकारी व्यवस्था से दुखी होकर वोट बहिष्कार का लिया फैसला
लगभग 30 वर्षों से गुप्ता लखमिनियां बांध पर बसे मटिहानी प्रखंड के बलहपुर गांव के विस्थापित लोगों ने सरकारी व्यवस्था से दुखी होकर वोट बहिष्कार करने का फैसला किया है। विस्थापितों ने नयागांव तीन मोहनी चौक से लेकर दरियापुर ढाला तक गुप्ता लखमिनियां बांध पर कई स्थानों पर बैनर लगाया है। जिसमें लिखा है पुनर्वास नहीं तो वोट नहीं।