मटिहानी: 29 फरवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आएंगे बेगूसराय, प्रखंड कार्यालय पर महागठबंधन नेताओं की हुई बैठक
पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी का 29 फरवरी को बेगूसराय आगमन की तैयारी मटिहानी गांव में कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर महागठबंधन की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी हिमांशु जी ने की. केडी हिमांशु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश विकट परिस्थिति में गुजर रहा है.