मटिहानी: सैदपुर ऐमा पंचायत के गोदरगामा गांव में आम के बागान में 30 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर ऐमा पंचायत अंतर्गत गोदरगामा गांव में आम के बागान से मटिहानी थाना की पुलिस ने 30 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है. मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की गोदरगामा गांव में आम के बगीचे में अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.