मटिहानी: मटिहानी गांव में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति भवन के ऊपर सभागार का सांसद गिरिराज सिंह ने किया शिलान्यास
मटिहानी गांव में सांसद निधि कोष से दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति भवन के ऊपर सभागार का शिलान्यास सांसद गिरिराज सिंह ने किया है. इस मौके पर संबोधित करते हुए सांसद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यहां सभागार बनवाने का मांग किया था. उसी के आलोक में लगभग 15 लाख रुपए की राशि से बनने वाले सभागार का आज शिलान्यास किया गया है.