हिसुआ: जनसमस्याओं को लेकर शोभा कुमारी ने पूर्व मंत्री सुमित कुमार से की मुलाकात, सर्किट हाउस में चर्चा
Hisua, Nawada | Nov 10, 2026 हिसुआ की वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद की सदस्य शोभा कुमारी ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुमित कुमार से मुलाकात की। सर्किट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और पार्टी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।