कायमगंज: कायमगंज में 17 घंटे बाद झाड़ियों में मिली लापता बच्ची, पुलिस से बोली- चाचा ले गया था, एक युवक को हिरासत में लिया
कायमगंज में सोमवार शाम लगभग 6 बजे लापता हुई मानसिक रूप से बालिका को पुलिस ने 17 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बालिका नगर के सधवाड़ा मोहल्ले के पास झाड़ियों में मिली। ई-रिक्शा चालक ने बच्ची को अकेले खड़े देखा तो मोहल्ले के लोगों को सूचना दी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।पुलिस को धन्यवाद दिया।