हुज़ूर: भोपाल के लालघाटी इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने ट्रेन से कट कर किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 21, 2024 भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने ट्रेन से कटकर सुसाइडकर लिया। वह कई बीमारियों का शिकार थे। शनिवार को घर से नाश्ता करने के बाद मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस ने ट्रैक से शव को बरामद कर लिया था, उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आज बॉडी की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।