घाटमपुर के भदरस गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल से दो छात्र गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया सूचना मिलते ही तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। गुरुवार रात 9:30 दोनों छात्रों को सकुशल बरामद किया गया है। डांट से क्षुब्द होकर दोनों छात्र चले गए थे।