घाटमपुर: मुगल रोड पर बेंदा गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, छुट्टी में आया था गांव
घाटमपुर के बेंदा गांव के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान को टक्कर मार दी।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया मध्यरात्रि सीएचसी में डॉक्टरों ने सीआरपीएफ जवान विनय को मृत घोषित कर दिया।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।