घाटमपुर: निमधा गांव से आ रहे सवारियों से भरे ई-रिक्शा को ट्रैक्टर ट्रॉली ने घाटमपुर थाना क्षेत्र में मारी टक्कर, 7 लोग हुए घायल
घाटमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 8 बजे निमधा गांव से आ रहे सवारी से भरे ई रिक्शा को ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा पलट गया और उसमे बैठे सात लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया घायलों को सीएचसी घाटमपुर लाया गया जहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।