घाटमपुर: भांजी की विदाई के बाद मामा की अर्थी उठी, मंझावन में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
बिधनू के मंझावन में गुरुवार सुबह 10 बजे टिकरिया गांव मोड़ के आगे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में 30 वर्षीय नीरज की मौत हो गई।उसके जीजा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने बताया नीरज की भांजी की शादी बुधवार को थी गुरुवार सुबह उसकी विदाई हुई जिसके बाद गुरुवार शाम नीरज का अंतिम संस्कार किया गया।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।