कांके: अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सीपीआई प्रदेश कार्यालय में 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हुई प्रेस वार्ता
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सीपीआई प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान बताया गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा, झारखण्ड ने केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की।