कांके: रांची के रेडिशन ब्लू होटल के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला और गुमटी हटाए गए
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2025 रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेला और गुमटी को हटाया गया। इस दौरान रांची नगर निगम की टीम और ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि आगे अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।