कांके: रांची और हजारीबाग में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2025 रांची के किशोरगंज और हजारीबाग के बड़कागांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की यह छापेमारी RKTC कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है। बता दें कि ईडी की टीम ने इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।