कांके: सांसद संजय सेठ ने बुदधू बगीचा के पास जुमार नदी पर पुल निर्माण का किया शिलान्यास
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2025 कांके प्रखंड के बुदधू बगीचा के पास जुमार नदी पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुल निर्माण का सांसद संजय सेठ ने शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा।और उप प्रमुख अजय बैठा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस पुल के बनने से न केवल आसपास के कई गांव आपस में जुड़ेंगे, बल्कि बरसात के मौसम में भी आवागमन सुगम होगा।