उचेहरा: उचेहरा SDM के आदेश पर अवैध उत्खनन करते जेसीबी और हाइवा किया गया जप्त।
सतना जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। एसडीएम उचेहरा सुमेश द्विवेदी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने रामपथ गमन मार्ग पर गोवराव खुर्द और कुंदहरी कला के बीच अवैध उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और एक हाइवा वाहन को जब्त किया है।राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए दोनो वाहन पकड़ मामले को लिया विवेचना मे।