गिरिडीह: चीरकी गांव के मोहल्ले से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना
चीरकी गांव के मोहल्ले से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को 11 बजे ग्रामीणों ने धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचे पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और मामले में त्वरित पहल का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मौके से ही एक्साइज विभाग के संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की।