जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में डिग्री कॉलेज से संबंधित बैठक आयोजित।
आज दिनांक 30.06.2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डिग्री कॉलेजों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डिग्री कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा कॉलेजों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए तथा संबंधित पदाधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, शेखपुरा के साथ- साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।