पूरनपुर: मोहल्ला बरकाती नगर में विधुतीकरण न होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढका जा के मोहल्ला बरकाती नगर में लगभग 70 से 80 परिवार के लोग पिछले काफी समय से रह रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने विधुतीकरण की मांग को लेकर पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं। उसके बाद भी आजतक मोहल्ले में विधुतीकरण नहीं हो सका जिसके चलते लोग अधेरे में रहने पर मजबूर हैं और मोबाइल चार्जिंग को लेकर भी परेशान हैं।